)
शोएब रज़ा, दिल्ली: राजधानी दिल्ली के लिए कोरोना को लेकर आज राहत भरी खबर आई है. दिल्ली में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. गुज़िश्ता 24 घंटों में सिर्फ 954 मामले सामने आए. ये दिल्ली के लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि कुछ दिनों पहले तक रोज़ाना यह आंकड़ा 3 हज़ार के पार जा रहा था. 27 मई के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि 24 घंटों के अंदर 1000 से कम मामले सामने आए।
दिल्ली में अब तक कुल कोरोना के 1,23,747 के मामले सामने आ चुके है और अब तक कुल 1,04,918 मरीज़ ठीक हो चुके है. गुज़िश्ता 24 घंटों की बात की जाए तो 1784 मरीज़ ठीक हुए है और 35 मरीज़ों की मौत हुई. जिसके बाद कुल मरने वालों का आंकड़ा 3663 पहुंच गया है. दिल्ली में कुल एक्टिव मामले 15,166 है. वहीं होम आइसोलेशन में इस वक़्त 8379 मरीज़ हैं.
वहीं गुज़िश्ता 24 घंटों में 4177 RT-PCR टेस्ट हुए हैं. 7293 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं. इसके अलावा 11,470 टेस्ट हुए हैं. जबकि अब तक कुल 8,30,459 टेस्ट हो चुके हैं. इसके अलावा रिकवरी रेट की बात की जाए तो- 84.78% रिकवरी रेट और 2.96% डेथ रेट है.
Zee Salaam LIVE TV