भाजपा सीनियर नेता राजेश सिंघल ने गंभीरता से लेते हुए बीते मंगलवार की देर रात सदर कोतवाली में सपा सांसद शफिकुर रहमान बर्क के खिलाफ तहरीर दी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr Shafiqur Rahman Barq) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सपा सांसद पर भड़काऊ बयान देने और अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम से कर लोगों की भावनाएं आहत करने का गंभीर आरोप है. साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को अफगानिस्तान की आजादी की लड़ाई बताया था.
बता दें कि संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burq) ने गुज़िश्ता सोमवार और मंगलवार को दो दिन लगातार बयानबाजी कर अफगानिस्तान पर आतंकी संघठन तालिबान के कब्जे के लिए तालिबान की तारीफ की थी. जिसके बाद शफीकुर्रहमान (Dr Shafiqur Rahman Barq) पर भाजपा नेता राजेश सिंघल (Rajesh Singhal) की शिकायत के बाद संभल सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: Muharram: मुहर्रम पर ऑनलाइन लगी इंटरनेशनल प्रदर्शनी, तस्वीरें देख छलक पड़ेंगे आंसू
भाजपा सीनियर नेता राजेश सिंघल ने गंभीरता से लेते हुए बीते मंगलवार की देर रात सदर कोतवाली में सपा सांसद शफिकुर रहमान बर्क के खिलाफ तहरीर दी. बीजेपी नेता राजेश सिंघल की तहरीर के आधार पर देर रात पुलिस ने सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. सपा सांसद के साथ ही फैजान नाम के शख्स के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया, फैजान नाम के शख्स ने भी सोशल मीडिया पर तालिबान की तारीफ में पोस्ट की थी.
ZEE SALAAM LIVE TV