Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam694927
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंवाराणसी में एक हाथी पर दर्ज है कत्ल का केस, 10 महीनों से कर रहा रिहाई का इंतजार

वाराणसी में एक हाथी पर दर्ज है कत्ल का केस, 10 महीनों से कर रहा रिहाई का इंतजार

गुज़िश्ता साल अक्टूबर महीने में चंदौली के बबुरी मेले में इस हाथी ने एक शख्स को जान से मार दिया था, जिसके लिए हाथी समेत महावत पर कत्ल का मुकदमा दर्ज कर किया गया था.

वाराणसी में एक हाथी पर दर्ज है कत्ल का केस, 10 महीनों से कर रहा रिहाई का इंतजार

वाराणसी: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के पार्लियामानी हल्के वाराणसी के रामनगर वन में एक हाथी गुज़िश्ता 10 महीने से अपने गुनाहों की सज़ा काट रहा है. गुज़िश्ता साल अक्टूबर में हुई वारदात में एक शख्स की मौत हो गई थी. इसके बाद हाथी और महावत के ऊपर कत्ल का मुकदमा चल रहा है.

गुज़िश्ता साल अक्टूबर महीने में चंदौली के बबुरी मेले में इस हाथी ने एक शख्स को जान से मार दिया था, जिसके लिए हाथी समेत महावत पर कत्ल का मुकदमा दर्ज कर किया गया था. यह हाथी पालतू था लेकिन हाथी के मालिकों पर इल्ज़ाम है कि वे गैर कानूनी तरीके से उसे पाल रहे थे.

शख्स की मौत के बाद मेहकमा जंगलात ने हाथी को सीज़ कर लिया था. गुज़िश्ता 10 महीनों से सज़ा काट रहे हाथी (मिठ्ठू) को सीजीएम अदालत के हुक्म के बाद अब दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा. इसे लेकर फॉरेस्ट्री ऑफिसर काफी खुश हैं क्योंकि हाथी वहां पर आजाद रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news