)
पटना: चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाल यादव (Lalu Prasad Yadav) की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है. अब सिर्फ लालू ही नहीं, बल्कि उनकी भी अब सीबीआई की कार्रवाई के चपेट में आ गई है. आज सीबाआई ने रेलवे भर्ती घोटाले के मामले में ने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई की रेड पटना में 17 जगहों और अन्य ठिकानों पर जारी है.
लालू प्रसाल यादव (Lalu Prasad Yadav) पर इल्जाम है कि उन्होंने रेलवे मंत्री रहते हुए भर्ती घोटाला किया गया था, उसी मामले में छापेमारी की जा रही है. 17 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है.
#WATCH केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राजद प्रमुख लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। लालू यादव को लेकर दिल्ली और बिहार में 17 जगहों पर छापेमारी चल रही है: सूत्र
(वीडियो पटना से है) pic.twitter.com/Z4dL87Zne4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 20, 2022
वहीं इस कार्रवाई पर बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ रेलवे में नौकरी के बदले में उम्मीदवारों से जमीन लेने के आरोप में एक नया मामला दर्ज किया है. कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
गौरतलब है कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले महीने 22 तारीख को जमानत दी है, जिसके बाद से वह रिहा हैं. जमानत मिलने के बाद कुछ दिनों तक एम्स में अपना इलाज कराया, जिसके बाद से वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर हैं.
Zee Salaam Live TV: