Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1587712
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंDelhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ़्तार; CBI ने शराब नीति केस में कसा शिकंजा

Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ़्तार; CBI ने शराब नीति केस में कसा शिकंजा

CBI Arrested Manish Sisodia: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सीबीआई ने तक़रीबन 8 घंटे की पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है. सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके उन्हें बेक़सूर बताया.

Delhi: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ़्तार; CBI ने शराब नीति केस में कसा शिकंजा

Manish Sisodia Arrest: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सीबीआई ने तक़रीबन 8 घंटे की पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को तफ्तीश से पहले मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ़्तारी का अंदेशा ज़ाहिर किया था. ज़राए के मुताबिक़ कुछ सबूतों की बुनियाद पर उनको गिरफ़्तार किया गया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 27 फरवरी को मेडिकल करवाने के बाद दिल्ली रॉउज एवन्यू में सीबीआई जज एम के नागपाल की कोर्ट में पेश किया जाएगा. सिसोदिया को कथित शराब घोटाले में सबूतो को नष्ट करने के इल्ज़ाम में अरेस्ट किया गया है.

 

लोकतंत्र के लिए काला दिन: AAP
मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा, "मनीष बेक़सूर हैं. उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है. मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है. लोग सब देख रहे हैं. लोगों को सब समझ आ रहा है.लोग इसका जवाब देंगे. इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे, हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा". वहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें आम आदमी पार्टी के लीडर संजय सिंह ने कहा कि तानाशाही की इंतेहा हो गई, बीजेपी की सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ़्तार कर लिया. डिप्टी सीएम ने दिल्ली के तालीमी निज़ाम को बेहतर बनाया. मनीष सिसोदिया के अरेस्ट होने के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा ,'यह लोकतंत्र के लिए काला दिन'. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

जांच में पूरा सहयोग करूंगा: सिसोदिया
बता दें कि सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया था. सीबीआई दफ़्तर जाने से पहले सिसोदिया ने मां का आशीर्वाद लिया. इसके बाद हामियों और कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट पहुंचे थे, यहां गांधी जी को नमन किया. एजेंसी की तफ्तीश से पहले मनीष सिसोदिया ने कहा था कि आज फिर सीबीआई जा रहा हूं, जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. 

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news