)
नई दिल्ली : आज मुल्क के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और दूसरे छोटे तबकों के मसीहा और आईन साज़ वाले डॉ बी.आर.अंबेडकर की जयंती है. इस दौरान सभी पार्टी के लीडरान ने डॉ बी.आर. अंबेडकर को खिराजे अक़ीदत पेश की. बीएसपी सद्र मायावती ने कहा कि मैं इस मुबारक मौके पर अपनी और अपनी पार्टी की जानिब से खिराजे अक़ीदत पेश कर रही हूं.
बीजेपी क़ौमी सद्र जे पी नड्डा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर पूरी बीजेपी पार्टी की जानिब से खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए उनके आदर्शों और ख्यालात को समाज और ज़िंदगी में आगे बढ़ाने का हलफ़ लिया है. उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी Multifunctional शख्स थे. जे पी नड्डा ने कहा आईन सभा के प्रारूप कमेटी के सद्र की शक्ल में समता, समानता, बंधुत्व एवं मानवता आधारित हिंदुस्तान के आईन को 2 साल 11 महीने और 18 दिन में तैयार करने में बाबासाहेब की अहम रोल रहा है.
नायब सद्रे जम्हूरिया एम. वेंकैया नायडू और उनकी अहेलिया ने भी बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के मौके पर उनको खिराजे अक़ीदत पेश की. इसी सिम्त में यूपी के वज़ीरे आला आदित्यनाथ योगी ने भी उनको हाथ जोड़ते हुए खिराजे अक़ीदत पेश की और कहा कि अम्बेडकर जी के ही कोशिशों के चलते ही न केवल भारत में बल्कि पूरे दुनिया में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठी है.
कोरोना वायरस से हुए लॉक डाउन के चलते सभी लीडरान ने अपनी अपनी जगह ही बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर को खिराजे अक़ीदत पेश की. बता दें कि वज़ारते सेहत के मुताबिक हिंदुस्तान में CoronaVirus के पॉजिटिव मामलों की कुल तादाद 10,363 हो गई है और पिछले 24 घंटों में 1211 नए मामले और 31 मौतें हुई हैं
Zee Salaam Live TV