LG मनोज सिन्हा ने आगे बताया कि हमने एक साल के लिए बिजली और पानी के बिल में 50 फीसद की रियायत दी है, जिस पर करीब 105 करोड़ रुपये हम खर्च करने जा रहे हैं.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: मरकज़ की नरेंद्र मोदी हुकूमत ने जम्मू-कश्मीर को एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल जम्मू-कश्मीर को लिए हुकूमत ने 1350 करोड़ रुपये का इक्तेसादी (आर्थिक) पैकेज देने का ऐलान किया है. हुकूमत के इस फैसले पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने कहा कि इस फैसले से वादी में रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि इस्केतसादी मसला झेल रहे कारोबारी तबके के लोगों के लिए यह इकस्तेसादी पैकेज मंजूर किया गया है.
LG सिन्हा ने कहा कि सूबे के लोगों के मसायल को देखते हुए हमने केके शर्मा की सदारत में मीर कमेटी बनाई थी, जिसने कई वफद से मुलाकात की. हमने जो भी फैसले लिए हैं वो लोगों को ध्यान में रखते हुए लिए हैं. इस पैकेज में कई इनोवेटिव (जदीद) फैसले लिए गए है. यहां की खास सूरते हाल (परिस्थिति) को ध्यान में रखते हुए हमने तय किया है कि जम्मू-कश्मीर में फीसद इंटरेस्ट सबवेंशन सभी छोटे-बड़े उधार लेने वाले कारोबारियों के लिए बगैर किसी इम्तियाज़ (भेदभाव) के हम कर रहे हैं. इसमें 950 करोड़ रुपये जम्मू-कश्मीर का इंतेज़ामिया (प्रशासन) सीधे मदद कर रहा है
LG मनोज सिन्हा ने आगे बताया कि हमने एक साल के लिए बिजली और पानी के बिल में 50 फीसद की रियायत दी है, जिस पर करीब 105 करोड़ रुपये हम खर्च करने जा रहे हैं. किसान, आम परिवार, कारोबारी सबके लिए ये फैसला किया गया है. खुदकफील हिंदुस्तान (आत्मनिर्भर भारत) पहला मरहला, आज UT ने जो फैसला किया है ये दूसरा मरहला और इससे बहुत बड़ा तीसरा मरहला अभी आने वाला है. यहां की नई सनअती पॉलिसी (औद्योगिक नीति) मरकज़ी हुकूमत ने तैयार कर ली है, मैं उम्मीद करता हूं कि जल्दी उसका भी ऐलान होगी.