)
नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके और अपने घरों से कमाने के लिए शहरो में रह रहे मज़दूरों को हो रही है. ऐसे में मरकज़ी हुकूमत ने एक बड़ा फैसला लिया है. लॉकडाउन के दौरान बड़ी छूट देते हुए मरकज़ी हुकूमत ने कहा है कि lockdown में फंसे तलबा, मज़दूरों, श्रद्धालुओं और सय्याहों को निकालने को लेकर हुक्म जारी किया है.
मरकज़ी हुकूमत ने कहा कि रियासत इनको निकालने के लिए एक नोडल एजेंसी (nodal agency) बनाए. स्क्रीन करने के बाद जिन लोगों में कोरोना की अलामात नहीं हैं उन्हें अपने सूबे में जाने की इजाज़त मिलेगी. इसके साथ ही ये भी कहा गया कि लोगों को ले जाने वाली बसों को भी सैनिटाइज किया जाए. हालांकि जो भी लोग अपने होम एरिया में जाये उन्हें पहले क्वारंटाइन में रखा जाएगा.
इससे पहले पंजाब हुकूमत ने भी बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब में 17 मई तक लॉकडाउन बढा दिया है. वज़ीरे आला कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि सूबे के ज़रिए बनाई गई माहिरीन की कमेटी और समाज के कई तबकों से मिले इनपुट की बुनियाद पर यह फैसला लिया गया है. सूबे में फिलहाल कुछ वक्त के लिए सख्ती जारी रखना ज़रूरी है. कल से सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लोगों को कर्फ्यू से राहत दी जाएगी लेकिन यह छूट कंटेनमेंट और रेड जोन में नहीं मिलेगी. वहां पर पहले की तरह सख्ती जारी रहेगी.
Zee Salaam Live TV