नड्डा ने कहा कि किसानों को ध्यान में रखते हुए अभी पार्लियामेंट में 3 बिल आए हैं, तीनों बिल बहुत आगे तक की सोच को नज़र में रखते हुए लाए गए हैं.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: मरकज़ की नरेंद्र मोदी हुकूमत किसानों के लिए तीन बिल लेकर आई है. भाजपा सद्र जेपी नड्डा ने बुध के रोज़ प्रेस कांफ्रेंस को खिताब करते हुए कहा कि किसानों की मदद के लिए मोदी हुकूमत पार्लियामेंट में 3 बिल लाई है. नड्डा ने आगे कहा कि इन बिल से किसानों के लिए फसल बेचने में मदद की जाएगी. हालांकि अपोज़ीशन पार्टी इस बिल की मुखालिफत कर रही है.
नड्डा ने कहा कि किसानों को ध्यान में रखते हुए अभी पार्लियामेंट में 3 बिल आए हैं, तीनों बिल बहुत आगे तक की सोच को नज़र में रखते हुए लाए गए हैं. ये बिल किसानों के फसल की कीमत बहुत तेज़ रफ्तार से बढ़ाने वाले रहने वाले हैं. ज़राअत के शोबे (कृषि क्षेत्र) में इनवेस्ट को बढ़ाने में ये बिल बहुत अहम हैं.
उन्होंने आगे बताया कि 'फॉर्मर्स प्रोड्यूस ट्रेड एंड कॉमर्स' के ज़रिए बहुत आसानी और सहूलियाती तरीके से किसान अपनी फसल को बेच सके सकेंगे. अभी फसलें अनाज मंडी के ज़रिए ही बेची जाती हैं, ये सहूलत देती है कि आप अनाज मंडी से बाहर भी आप बेच सकते हैं और अपनी कीमत को तय कर सकते हैं. तीनों बिल किसान की हिमायत में हैं और इनमें किसान को बाजार में कीमत मिलने में जितनी भी रुकावटें थीं उनको दूर करने की कोशिश की गई है.
इसके अलावा जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर सख्त इल्ज़ामात लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस इनकी मुखालिफत कर रही है. हर चीज में कांग्रेस का काम हमेशा सियासत करना है, कांग्रेस को सियासत करने के अलावा और कुछ नहीं आता.
Zee Salaam LIVE TV