)
नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (SAD) लीडर और मरकज़ी वज़ीर हरसिमतर कौर मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. हरसमिरत कौर ने किसान बिल की मुखालिफत में इस्तीफा दिया है. यह जानकारी सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा में दी है. हालांकि खुद हरसिमरत कौर ने ट्वीट के ज़रिए अपने इस्तीफा देने की जानकारी दी है.
उन्होंने कहा कि पार्टी लीडर और मरकज़ी वज़ीर हरसिमरत कौर बादल पार्लियामेंट में लाये गये (ज़राअत से मुतअल्लिक आर्डिनेंस) कृषि संबंधी बिलों की मुखालिफत में मरकज़ की मोदी हुकूमत से इस्तीफा देंगी. उन्होंने आगे कहा कि शिरोमणि अकाली दल किसानों की पार्टी है और वह ज़राअत से मुतअल्लिक इन बिलों की मुखालिफत करती है.
उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने गेहूं के मामले में मुल्क को खुदकफील (आत्मनिर्भर) बनाने में अहम तआवुन दिया है. पंजाब में लगातार हुकूमतों ने ज़राअत पर मुनहसिर ढांचा तैयार करने के लिये कड़ी मेहनत की लेकिन यह बिल उनकी 50 साल की मेहनत को बर्बाद कर देगा.
Zee Salaam LVIE TV