)
मुंबई: बॉलीवुड का दिग्गज अदाकार इरफान करीब 4 माह पहले इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.उनके इंतेकाल के बाद से उनकी अहलिया (Wife) सुतापा और बेटा बाबिल अक्सर उनकी याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं लेकिन इस बार इरफान खान के दोस्त चंदन रॉय सान्याल ने उनकी कब्र की तस्वीर शेयर करते हुए जज़्बाती पोस्ट किया है.
चंदन रॉय ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,"कल से इरफान खान की याद सता रही थी. 4 महीने से उनकी कब्र पर न जाने की वजह से खुद को पीट रहा हूं. आज मैं वहां गया, वहां वह अकेले आराम कर रहे थे, आसपास कोई नहीं था बस पौधे और अमन (शांति) था. मैंने उनके लिए कुछ रजनीगंधा (इरफान खान के पसंदीदा फूल) रख दिए और उनका कुछ हिस्सा उनके आशीर्वाद के साथ वापस ले लिया है."
Was missing irrfan since yesterday, beating myself for not having gone to his tomb for 4 months. Today i went ,there he was resting alone with no-one around with plants. In silence. I left him some Rajnigandha and took a piece of him back with his blessings. So long #IrrfanKhan pic.twitter.com/3xzoAS7zzZ
— Chandan Roy Sanyal (@IamRoySanyal) September 20, 2020
बता दें कि गुज़िश्ता 29 अप्रैल को 54 बरस की उम्र में इराफान खान इंतेकाल कर गए थे. इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे. इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' थी. इस फिल्म में उनकी अदाकारी को बहुत पसंद किया है.
Zee Salaam LIVE TV