)
नई दिल्ली: 19 नवंबर यानी शुक्रवार को साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के उत्तर-पूर्वी इलाकों में नजर आएगा. शुक्रवार को लगने वाले चंद्रग्रहण की खास बात है कि इस तरह का चांद ग्रहण 580 साल बाद लगने जा रहा है. यह ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा, जिसे कार्तिक पूर्णिमा भी कहते हैं. साथ ही इसी दिन कार्तिक मास समाप्त हो रहा है.
चंद्र ग्रहण के समय के बात करें तो यह 19 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और 5 बजकर 33 मिनट तक जारी रहेगा. इसे सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है. ग्रहण काल की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की होगी. इस चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता. अगर कोई इस ग्रहण को देखना चाहता है तो उसे खास तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ेगी.
हालांकि अगर आप वर्चुअली यह चंद्र ग्रहण लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको यूट्यूब पर कई ऐसे चैनल मिल जाएंगे जो इस चंद्र ग्रहण का लाइव प्रसारण करेंगे. चंद्र ग्रहण को आप livescience डॉट कॉम और timeanddate डॉट कॉम पर लाइव जाकर आसानी से देख पाएंगे.
क्या होता है चंद्र ग्रहण:
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं.ग्रहण के आगाज़ से पहले चांद जमीन की उपच्छाया में दाखइल होता है इसके बाद धरती की वास्तविक छाया में दाखिल करता है. ऐसा होने पर वास्तविक चंद्र ग्रहण लगता है. वहीं अगर उपच्छाया चंद्र ग्रहण की बात करें तो चांद जमीन की वास्तविक छाया में दाखिल किए बिना ही बाहर आ जाता है.
ZEE SALAAM LIVE TV