Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1031054

पत्नी के खिलाफ़ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर पाए चंद्रबाबू नायडू; भरी सभा में फूट-फूटकर रोने लगे

चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को खिताब कर रहे थे. इसी दौरान सत्ताधारी पार्टी के नेताओं द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र करते हुए वह रो पड़े.

पत्नी के खिलाफ़ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर पाए चंद्रबाबू नायडू; भरी सभा में फूट-फूटकर रोने लगे

नई दिल्ली: तेलगु देशम पार्टी (Telgu Desam Party) के लीडर चंद्रबाबु नायडू (Chandrababu Naidu) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा वह जब तक सत्ता में नहीं लौटेंगे तब तक वब आंध्रप्रदेश विधानसभा में कदम नहीं रखेंगे. दरअसल सदन में लगातार सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के सदस्यों के ज़रिए कहे जा रहे अुपशब्दों से नाराज़ होकर नायडू ने यह बात कह डाली.

नायडू शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को खिताब कर रहे थे. इसी दौरान सत्ताधारी पार्टी के नेताओं द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र करते हुए वह रो पड़े. उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के अपने चार दशकों के कार्यकाल में उन्होंने ऐसा इतना अपमानजनक व्यव्हार कभी नहीं झेला.

यह भी पढ़ें: भूख और तंगहाली से परेशान तीन नाबालिग बहनों ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान

Add Zee News as a Preferred Source

आंध्रप्रेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में महिला सशक्तिरण पर बहस चल रही थी इसी दौरान वाईएसआरसीपी के कुछ सदस्यों ने उनकी पत्नी के खिलाफ़ कथित अपमानजनक टिप्पणियां कर दी. जिस पर नायडू ने नाराज़गी ज़ाहिए करते हुए कहा कि पिछले ढ़ाई साल से मैं अपमान सह रहा हूं, लेकिन शांत रहा. आज मेरी पत्नी को निशाना बनाया गया. मै हमेशा सम्मान के लिए और सम्मन के साथ रहा लेकिन मैं अब इसे और नहीं सह सकता.

TAGS

Trending news