ठाकरे से मुलाकात के बाद राव पवार के आवास जाएंगे और राष्ट्रीय राजनीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे. राव शाम में हैदराबाद लौटेंगे.
Trending Photos
)
हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ( Chandrasekhar Rao) रविवार को मुंबई के लिए रवाना हुए, जहां वह महाराष्ट्र के अपने समकक्ष उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे.
यह भेंट भाजपा की कथित ‘जन विरोधी’ नीतियों के लिए उनके अभियान का हिस्सा है. राव को ‘KCR’ के नाम से भी जाना जाता है. TRS के सूत्रों ने बताया कि वह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ यहां बेगमपेट हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे.
सूत्रों ने बताया कि ठाकरे से मुलाकात के बाद राव पवार के आवास जाएंगे और राष्ट्रीय राजनीति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे. राव शाम में हैदराबाद लौटेंगे. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने पिछले हफ्ते राव को फोन किया था और उन्हें मुंबई आमंत्रित किया था.
यह भी पढ़ें: 'खाने से ज्यादा जरूरी है सेक्स' कहने वाली एक्ट्रेस ने दिखाया अपना सबसे बोल्ड अवतार
ठाकरे ने भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और संघीय भावना को बनाए रखने के लिए राव की "लड़ाई" को "पूर्ण समर्थन" देने का ऐलान किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राव से मिलने के बाद इस मुद्दे पर भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी.
राव के कोशिसों की तारीफ करते हुए ठाकरे ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने देश को विभाजनकारी ताकतों से बचाने के लिए सही समय पर आवाज उठाई है. पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने हाल में राव को फोन किया था और उनकी "लड़ाई" को समर्थन दिया था. राव ने देवेगौड़ा से कहा था कि वह बेंगलुरू आकर उनसे इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे.
Video: