Jaipur News: जयपुर के सांगानेर में एक दुकान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. दुकान का नाम हिंदू था, लेकिन पेमेंट स्कैनर पर मुस्लिम नाम आने से लोग भड़क गए. विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार से आईडी मांगी. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
Trending Photos
)
Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार को अपनी दुकान का नाम बदलकर व्यापार करना महंगा पड़ गया. दरअसल, दुकान का नाम तो हिंदू देवी-देवता के नाम पर रखा गया था, लेकिन जब ग्राहक ने पेमेंट किया तो स्कैनर पर मुस्लिम नाम दिखाई दिया. इसी बात पर विवाद खड़ा हो गया और स्थानीय लोगों ने दुकानदार से बहस शुरू कर दी.
यह घटना जयपुर के सांगानेर क्षेत्र के प्रतापनगर की है. यहां “श्री दुर्गेश डिपार्टमेंटल स्टोर” नाम से दुकान चल रही थी. जब एक ग्राहक ने मोबाइल से पेमेंट किया तो स्कैनर पर मुस्लिम नाम मुज्जफर अहमद कुरैशी आया. इससे लोगों को शक हुआ कि दुकान का नाम हिंदू है, लेकिन पैसा मुस्लिम नाम वाले अकाउंट में जा रहा है. दुकान के अंदर गणेशजी और बालाजी की तस्वीरें भी लगी हुई थीं. जब लोगों ने सवाल उठाया तो बहस तेज हो गई और मौके पर भीड़ जुट गई. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए.
पुलिस ने मामले को कराया शांत
इस हंगामे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. पुलिस ने दुकानदार से उसकी पहचान और दुकान के दस्तावेज मांगे. दुकानदार ने बताया कि दुकान उसकी मौसी के नाम पर है, जिनका नाम दुर्गेश था. इसी वजह से दुकान का नाम “श्री दुर्गेश डिपार्टमेंटल स्टोर” रखा गया. लेकिन जब पुलिस ने मौसी की आईडी मांगी तो दुकानदार ने कहा कि अब उनकी मृत्यु हो चुकी है और उनके दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं.
दुकानदार ने दी सफाई
दुकानदार मुज्जफर का कहना था कि वह हिंदुओं का सम्मान करता है, इसी वजह से दुकान में गणेशजी और बालाजी की तस्वीर लगाई गई है. उसने यहां तक कहा कि वह इन देवी-देवताओं को मानता है. जब उससे सवाल किया गया कि अगर वह मानता है तो माथे पर तिलक क्यों नहीं लगाता, तो उसने जवाब दिया, “जरूरत पड़ी तो तिलक भी लगा लूंगा.”
हिंदू संगठन के लोगों ने काटा बवाल
वहीं, विहिप कार्यकर्ताओं और दुकानदार के बीच नोकझोंक बढ़ने लगी थी, लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव किया. पुलिस ने दुकानदार को सभी जरूरी दस्तावेज देने के लिए कहा और लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी. इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ वहां से हट गई और स्थिति सामान्य हो गई.