अपने 850 पन्नों के इल्ज़ामी खत में NIA ने कहा है कि मुल्ज़िम खातून मगरिबी बंगाल के उत्तर 24 परागना ज़िले के एक ज़िले में पढ़ती है. खातून का नाम तानिया परवीन है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) लश्कर-ए-तैयबा की एक खातून को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह खातून नौजवानों के दहशतगर्दी के रास्ते पर धकेलने का काम करती थी. कोलकाता की NIA ने खातून के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. इसके साथ ही खातून से जुड़े कई सबूत भी जमा किए हैं.
अपने 850 पन्नों के इल्ज़ामी खत में NIA ने कहा है कि मुल्ज़िम खातून मगरिबी बंगाल के उत्तर 24 परागना ज़िले के एक ज़िले में पढ़ती है. खातून का नाम तानिया परवीन है. NIA के मुताबिक यह खातून सोशल मीडिया पर मुख्तलिफ दहशतगर्दाना तंज़ीमों के राब्ते थी. इल्ज़ाम है कि यह सोशल मीडिया पर 70 जिहादी ग्रुप्स के राब्ते में थी.
एजेंसी ने अपने दावों की हिमायत में मुख्तलिफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी बातचीत के हिस्स भी कोर्ट में जमा कराए हैं. NIA के वकील श्यामल घोष ने कहा कि अदालत दोनों फरीक को सुनने के बाद उसके खिलाफ इल्ज़ाम करेगी और उसके बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी.
Zee Salaam LIVE TV