Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam729879

पहले टेस्ट मैच में 25 मिनट तक एक भी रन नहीं बना पाए थे चेतन चौहान, और फिर...

चेतन चौहान ने हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं. उनका हाई स्कोर 97 रन रहा.

पहले टेस्ट मैच में 25 मिनट तक एक भी रन नहीं बना पाए थे चेतन चौहान, और फिर...

नई दिल्ली: यूपी हुकूमत के वज़ीर और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का इंतेकाल हो गया है. कोरोना वायरस से मुतास्सिर उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मिनिस्टर चेतन चौहान को कल ही गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया था. उनकी किडनी फेल हो गई थी. उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था और हालत नाज़ुक बनी हुई थी. जिसके बाद आज उनका इंतेकाल हो गया. चेतन चौहान के नाम खेल के दिलचस्प किस्से भी जुड़े हैं.

पहले मैच में 25 मिनट बना पाए थे एक रन
चेतन चौहान ने 1968 में पहला मैच खेला था. यह मैच इंडिया इलेवन और इंटरनेशनल इलेवन के बीच हुआ था. इसमें चेतन चौहान ने पहले मैच में ज़ीरो और दूसरे मैच में 30 रन बनाए थे. जबकि सितंबर 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था. इस मैच में एक रन बनाने में उन्होंने काफी वक्त लिया था. उन्होंने पहले 25 मिनट तक कोई रन नहीं बनाया था लेकिन उसके बाद न्यूजीलैंड के तेज़ गेंदबाज ब्रूस टेलर की गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला और अगली गेंद पर फिर छक्का जड़ दिया था.

गावस्कर के साथ पार्टनरशिप हमेशा की जाएगी याद
सुनील गावस्कर और चेतन चौहान के दरमियान 1979 के ओवल टेस्ट में हुई ओपनिंग पार्टनरशिप आज भी याद की जाती है. इंग्लैंड के खिलाफ 438 रनों के बड़े टार्गेट का पीछा करते हुए दोनों ने पहले विकेट के लिए 213 रन बनाए थे. तब चौहान 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गावस्कर ने डबन सेंचुरी (221) लगाई थी. हालांकि भारतीय टीम 429/8 रन ही बना पाई मैच हार गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

चेतन चौहान ने हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं. उनका हाई स्कोर 97 रन रहा. वहीं अगर वनडे की बात करें तो उन्होंने कुल मैचों में 153 रन बनाए थे. 

TAGS

Trending news