Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुल में एक यूनिवर्सिटी में ईद की नमाज पढ़ने और हिंदू स्टूडेंट्स से कथित तौर पर जबरन नमाज पढवाने का मामला तूल पकड़ लिया है, ABVP और हिंदुवादी संगठनों ने इस मामले के खिलाफ प्रोटेस्ट किया है, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पूरी जानकारी के लिए नीचे सक्रॉल करें.
Trending Photos
)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर GGU यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ लिया है. छात्र संगठन ABVP ने यूनिवर्सिटी में नमाज ईद की नमाज अदा करने पर आपत्ति जताई है, और युनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया है. इस बीच पुलिस और ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.
बीजेपी की छात्र इकाई ABVP ने GGU यूनिवर्सिटी में जबरन हिंदू स्टूडेंट्स को कथित तौर पर नमाज पढ़ाने के खिलाफ यूनिवर्सिटी के कुलपति भवन का घेराव किया है, और विरोध-प्रदर्शन किया है. इस प्रोटेस्ट में छात्रों द्वार "GGU नहीं बनेगा JNU जैसे नारे लगाए जा रहे थे, और हिंदुवादी छात्रों की मांग है कि दोषियों पर जल्ज कार्रवाई की जाए.
दरअसल, 26 मार्च से 1 अप्रैल तक GGU यूनिवर्सिटी में एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया था. इस कैंप में टोटल 159 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें 4 मुस्लिम स्टूडेंट्स भी थे. इस बीच 31 मार्च को ईद के मौके पर कैंप में नमाज अदा की गई है. ABVP ने इल्जाम लगाया है कि ईद के दिन सभी 159 स्टूडेंट्स को कथित तौर पर जबरन नमाज पढ़ाया गया.
गौरतलब है कि इससे पहले हिंदूवादी स्टूडेंट्स ने कोनी थाना में इस मामले कि खिलाफ शिकायद दर्ज कराई थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रो. दिलीप झा को एनएसएस समन्वयक पद से हटा दिया है. वहीं, पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जांच तेज कर दी है. हिंदूवादी स्टूडेंट्स का कहना है कि यूनिवर्सिटी में ऐसे मामले बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।