)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां पिकनिक मनाने गई एक 19 मुस्लिम युवती बीते मंगलवार से लापता हो गई है. इस घटना के बाद SDRF की टीम सर्च अभियान चला रही है. हालांकि अभी तक लापता मुस्लिम युवती से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है. गुजरते वक्त के साथ परिवार वालों की चिंताएं बढ़ती जा रही है.
दरअसल, छत्तीशगढ़ के गरियाबंद गजपल्ला वॉटरफॉल के पास 19 वर्षीय महविश खान अपने 7 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई थी. इस ग्रुप में महविश समेत 6 लड़कियां और 2 लड़के थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महविश मंगलवार दोपहर 3 बजे से लापता है. बताया जा रहा है कि सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से महविश पानी में गिर गई और पानी के तेज बहाव में बह गई. वहीं, रायपुर से आई एसडीआरएफ (SDRF) की टीम अंडरवॉटर वेक्यूम वॉटरप्रूफ लोकेशन कैमरा की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पाण्डुका पुलिस और गरियाबंद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. युवती के परिजन भी रायपुर से घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है. SDRF टीम ने आज सुबह से सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. स्थानीय ग्रामीण भी राहत एवं बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पिकनिक मनाने गए युवकों के साथ दुर्घटना हो गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी. यह दुर्घना शहर सीमा से गणेश बहार नाला का है, जहां पिकनिक मनाने गए युवकों के ग्रप में से एक युवक ने नदी में नहाने इच्छा जताई, नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया, वही दूसरा एक युवक की जान बच गई.