Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam703874
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहिंदुस्तान के ज़रिए बैन की गई 59 एप्स पर चीन ने किया फिक्र का इज़हार, जानिए और क्या कहा

हिंदुस्तान के ज़रिए बैन की गई 59 एप्स पर चीन ने किया फिक्र का इज़हार, जानिए और क्या कहा

चीन के वज़ारते खारजा के तरजुमान झाओ लिजियान ने कहा, चीनी हुकूमत हमेशा अपने कारोबारियों को आलमी और मकामी कानून की तामील करने के लिए कहती है.

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

नई दिल्ली: हिंदुस्तान के ज़रिए गुज़िश्ता रोज़ बैन की गईं 59 चीनी एप्स चीन का तबसिरा सामने आया है. चीन के वज़ारते खारजा ने कहा है कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं और हिंदुस्तान के इस फैसले पर तशवीश का इज़हार किया है. 

चीन के वज़ारते खारजा के तरजुमान झाओ लिजियान ने कहा, "चीनी हुकूमत हमेशा अपने कारोबारियों को आलमी और मकामी कानून की तामील करने के लिए कहती है. इन्वेस्टर्स के मफाद की हिफाज़त करना हिंदुस्तान हुकूमत की जिम्मेदारी है. यह पैटर्न हिंदुस्तानियों के मफाद में भी नहीं है." 

बता दें हिंदुस्तान ने गुज़िश्ता रोज़ 59 चीनी एप्स पर पाबंदी लगा दी है. इसमें TikTok समेत कई मशहूर एप्स भी शामिल हैं. हिंदुस्तान हुकूमत की जानिब से लिए गए इस फैसले के बाद से चीन परेशान और चीन के सोशल मीडिया (Weibo) पर भी हैशटैग Indiabans59Chineseapps ट्रेंड कर रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news