Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2738693
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहर हाल में पाकिस्तान का देंगे साथ, भारत-पाक तनाव के बीच चीन का बड़ा बयान

'हर हाल में पाकिस्तान का देंगे साथ', भारत-पाक तनाव के बीच चीन का बड़ा बयान

China on India Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तान का समर्थन किया है. चीनी राजदूत जियांग जेडॉन्ग ने इस्लामाबाद में शाहबाज शरीफ से मुलाकात कर दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के साथ खड़े रहने की बात कही.

'हर हाल में पाकिस्तान का देंगे साथ', भारत-पाक तनाव के बीच चीन का बड़ा बयान

China on India Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस हमले के बाद भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाने को तैयार है. इस बीच चीन ने बड़ा ऐलान किया है. चीनी राजदूत जियांग जेडॉन्ग ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की. इस बैठक में चीनी राजदूत ने कहा है कि चीन दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए हमेशा पाकिस्तान का समर्थन करेगा.

शाहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को लगातार समर्थन देने के लिए चीन का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद के खिलाफ है और इस जंग में उसने बहुत कुछ खोया है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कुछ दिन पहले पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री इशाक डार के साथ टेलीफोन पर बातचीत में कहा था कि चीन जम्मू-कश्मीर में हमले के बाद 'पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव पर नज़र रख रहा है.

पाकिस्तानी पीएम ने क्या कहा?
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा था कि पानी को हथियार बनाने का भारत का फैसला बेहद खेदजनक है. शहबाज शरीफ सिंधु जल संधि को भारत द्वारा निलंबित किए जाने का जिक्र करते हुए यह बात कह रहे थे. भारत ने पहलगाम हमले के बाद भारत ने कई बड़े फैसले लिए और सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया और भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का ऐलान कर दिया. इस ऐलान के बाद पाकिस्तान ने भी भारतीयों को पाकिस्तान छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

पहलगाम हमले के बाद देश में आक्रोश
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में कम से कम 28 सैलानियों की मौत हो गई है. इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. इस हमले से देश में गुस्सा है और देशभर में लोग पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और आतंकियों को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं.

TAGS

Trending news