Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam749263
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअजीत डोवाल के सामने होगा चीन, BRICS मुल्कों के NSA की मीटिंग आज

अजीत डोवाल के सामने होगा चीन, BRICS मुल्कों के NSA की मीटिंग आज

इस मीटिंग की मेज़बानी रूस कर रहा है. अपने बयान में रूस ने कहा कि 'BRICS मुल्क आज की मीटिंग में आलमी, इलाकाई और कौमी सिक्योरिटी को लेकर पैदा हुए खतरों और चुनौतियों पर बहस करेंगे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन के साथ चल रही कशीदगी के बीच BRICS मुल्कों के सिक्योरिटी सलाहकार (NSA) की मीटिंग होगी. इस मीटिंग में ब्राजील, रूस, हिंदुस्तान और चीन के NSA हिस्सा लेंगे. हिंदुस्तान की जानिब से मुल्क के सिक्योरिटी सलाहकार अजीत डोवाल हिस्सा लेंगे. ये बैठक वर्चुअल यानि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी. यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि इस दौरान चीन के NSA यांग सिएची और अजीत डोवाल आमने सामने होंगे. 

इस मीटिंग की मेज़बानी रूस कर रहा है. अपने बयान में रूस ने कहा कि 'BRICS मुल्क आज की मीटिंग में आलमी, इलाकाई और कौमी सिक्योरिटी को लेकर पैदा हुए खतरों और चुनौतियों पर बहस करेंगे.' रूस के सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी निकोलाई पैट्रूशेव इस मीटिंग की कयादत करेंगे. 

दोतरफा मुद्दों पर नहीं होगी चर्ची
अभी तक ये तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि आखिर इस मीटिंग में हिंदुस्तान और चीन के NSA के बीच सरहद पर चल रही कशीदगी को लेकर कोई बातचीत होगी या नहीं. इन सबके बावजूद अगर माहिरीन की मानें तो उनका कहना है कि इस मीटिंग में दो तरफा मुद्दों को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी. इस बैठक में उन्हीं मुद्दों पर बातचीत होगी, जिसका एजेंडा पहले से तय है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news