Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam743791
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभारत चीन कशीदगी: रेजिंग ला की वारदात पर चीन ने बोला झूठ, जानिए क्या कहा

भारत चीन कशीदगी: रेजिंग ला की वारदात पर चीन ने बोला झूठ, जानिए क्या कहा

चीन के वज़ारते खारजा के तरजुमान ने अपने बयान में कहा, '7 सितंबर को हिंदुस्तानी फौजियों ने गलत तरीके एलएसी पार की और पैंगोंग झील के जनूबी हिस्से में घुस गए

फोटो बशुक्रिया ANI
फोटो बशुक्रिया ANI

नई दिल्ली: रेजिंग ला की वारदात पर चीन के वज़ारते खारजा का बयान आया है. जिसमें चीन ने एक बार फिर झूठ बोला है. चीन के वज़ारते खारजा ने दावा किया है कि 7 सितंबर को पैंगोंग के जनूबी हिस्से पर हिंदुस्तानी फौज ने एलएसी की खिलाफवर्ज़ी की. हिंदुस्तानी फौज ने वहां हवाई फायरिंग की जो दोनों मुल्कों के बीच समझौते के खिलाफ है. चीन ने डिप्लोमेटिक और फौजी स्तर पर हिंदुस्तान के साथ ये मुद्दा उठाया है. इस तरह की कार्रवाई दोबारा नहीं होनी चाहिए. 

चीन के वज़ारते खारजा के तरजुमान ने अपने बयान में कहा, '7 सितंबर को हिंदुस्तानी फौजियों ने गलत तरीके एलएसी पार की और पैंगोंग झील के जनूबी हिस्से में घुस गए. हिंदुस्तानी फौजियों ने बॉर्डर पर उन फौजियों पर फायरिंग की जो वहां बातचीत के लिए गए थे." 

तरजुमान ने आगे कहा, 'हिंदुस्तानी फौज की जानिब से कानून को तोड़ने की वजह से हमारी फौज ने जरूरी कदम उठाए. ताकि जूं के तूं बनायी रहे. हिंदुस्तान के फौजियों ने एलएसी पर भड़काने वाली कार्रवाई को अंजाम दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा, 'हमने अपने सिफारती और फौजी चैनलों के ज़रिए से हिंदुस्तान को कहा है कि वो खतरनाक कदम न उठाए और एलएसी की खिलाफवर्ज़ी करने वाले फौजियों पर कार्रवाई करे. साथ ही फ्रंट लाइन फौजियों को काबू में रखे. बयान में कहा, 'हमने अपने चैनलों के ज़रिए ये पैगाम पहुंचा दिया है कि हिंदुस्तान के फौजी पीछे हटें और ऐसी हरकत दोबारा न हो.'

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news