)
नई दिल्ली: लद्दाख में चीन और भारत के दरमियान पिछले 10 महीनों से तनातनी जारी है. फिलहाल फौज ने LAC के पास से एक चीनी फौजी को पड़ा है. बताया जा रहा है कि यह चीनी फौजी पैंगोंग झील के जनूबी (दक्षिणी) इलाके से पकड़ा गया है. खुफिया एजंसियां चीनी फौजी से पूछताछ कर रही हैं.
जराए के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का एक फौजी 8 जनवरी को LAC पार कर लद्दाख के भारतीय हिस्से में पहुंच गया था. जिसके बाद वहां तैनात हिंदुस्तानी जवानों ने उसे पकड़ लिया.
पकड़े गए चीनी फौजी से हिंदुस्तानी सेना और दूसरी सिक्योरिटी एजंसियां पूछताछ कर रही हैं. ज़राए के मुताबिक चीनी फौजी का कहना है कि वह रास्ता भटक कर भारतीय सरहद में घुस गया है. भारतीय सेना उसके दावे की सच्चाई जुटाने में लगी हुई है.
ZEE SALAAM LIVE TV