)
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो लड़कियों का है. कर्नाटक के बैंग्लोर में मौजूद एक स्कूल की लड़कियों में आपस में भयंकर लड़ाई हो गई है. खास बात यह है कि सभी लड़कियां एक ही यूनिफॉर्म में हैं. वह एक दूसरे का बाल खींच रही हैं. लाठी डंडों से एक दूसरे को मार रही हैं. यह वीडियो कब शूट किया गया इसका पता नहीं है. यह लड़ाई किस वजह से हुई इसके बारे में भी कोई जनकारी नहीं है.
Y'all need to even if y'all haven't already pic.twitter.com/fBbJv9CXoc
— T.sh (@Taha_shah0) May 17, 2022
बेंग्लोर के एक मश्हूर स्कूल की लड़कियों का मारपीटका वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में लड़कियां एक दूसरे को बुरी तरह से पीट रही हैं. वीडियो में कुछ लड़कियां बिना ड्रेस के हैं. अंदाजा लगया जा रहा है कि किसी ग्रुप ने बाहर की लड़कियों को भी मार पीट करने के लिए बुला लिया है. वीडियो में लड़कियों बताया जाता है कि यह मामला बिशप कॉन्वेंट स्कूल (Bishop Convent School) का है. इस स्कूल के बारे में स्कूल से पूछा गया है लेकन उन्होंने अभी इस ताल्लुक से कुछ भी नहीं बताया है.
वीडियो में लड़कियां आपस में लड़ाई कर रही हैं तो चीखते हुए सुना जा सकता है. एक लड़की दूसरी लड़की के बाल पकड़ कर जीने पर ढकेल देती है. एक दूसरी लड़की को डंडो से पीटते हुए देखा जा सकता है. एक और लंबी लड़की है जो बाहर की जान पड़ती उसको स्कूल की लड़की के बाल पकड़ कर पीटते हुए देखा जा सकता है. काफी देर लड़ाई होने के बाद स्कूल के ही कुछ बच्चे आते हैं जो एक दूसरे को अलग करते हैं.
जो वीडियो वायरल हो रहा है उस पर यूजर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. वडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि 'पापा की परी आपस में भिड़ीं'. एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'वाह मजा आ गया.'
Live TV: