Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1096337
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंWeather Updates: दिल्ली में मौसम साफ, इन इलाकों में रहेगा कोहरा; होगी बारिश

Weather Updates: दिल्ली में मौसम साफ, इन इलाकों में रहेगा कोहरा; होगी बारिश

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों दिन में धूप निकलने से मौसम साफ है. तेज हवाएं चल रही हैं. हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा है. 

Delhi_Rain
Delhi_Rain

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है. दिन में धूप निकल रही है जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है. इस दौरान सर्द हवाएं भी चल रही हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 12 फरवरी को मौसम साफ रहा. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था. बताया जाता है कि 13 फरवरी यानी रविवार को भी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. 

यह भी पढ़ें: IPL: फिर प्रीति जिंटा के हुए 'शाहरुख खान', आवेश खान भी बने 10 करोड़ी, 20 लाख था बेस प्राइस

Add Zee News as a Preferred Source

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों दिन में धूप निकलने से मौसम साफ है. तेज हवाएं चल रही हैं. हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा है. बताया जाता है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां हल्का कोहरा रह सकता है. 

जम्मू कश्मीर में इन दिनों बर्फबारी कम हो रही है. यहां मौसम साफ रहने की वजह से तापमान भी बढ़ा है. हालांकि रात में सर्दी पड़ रही है. बताया है कि जम्मू कश्मीर में अभी भी कई जगहों पर तापमान 0 डिग्री सेलसियस है. अगले दो तक यहां बारिश हो सकती है.

Video:

TAGS

Trending news