)
Laung Ke Fayde: आज के दौर में हम छोटी-मोटी बीमारियों के लिए डॉक्टरों की तरफ भागने लगते हैं लेकिन कुछ छोटी-मोटी बीमारियां ऐसी भी होती हैं जिनके ज़रिए हम घर पर रखे सामान से अपने स्वास्थ्य में बेहतरी ला सकते हैं. इस खबर में हम आपको आपके किचन में रखी लौंग के बारे में बताएंगे. लौंग कई छोटी बीमारियां का इलाज है. क्योंकि लौंग में विटमिन-B1,B2,B4,B6,B9 और विटमिन-C के अलावा बीटा कैरोटीन जैसे तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं.
लौंग में एनाल्जेसिक कॉम्पोनेंट और एंटी बेक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. जो दांतो और मसूढ़ों से संबंधित परेशानियों में आराम देता है. इसीलिए आपने अक्सर देखा होगा कि जब आपके या फिर आपके किसी जानकार के दांतों में दर्द होता है तो आपके घर के बड़े लोग लौंग का इस्तेमाल की बात कहते हैं. इनता ही नहीं लौंग के तेल को पेस्ट पर डालकर ब्रश करने से भी आपके दातों को मजबूती मिलती है.
कुछ लोग अपनी यौम संबंधित समस्याओं से जूझते हैं. ऐसे लोगों के लिए भी लौंग बहुत फायदे की चीज है. क्योंकि लौंग खाने से आपके शरीर में आयरन, कैल्शियम, और फॉस्फोरस जैसे तत्वों की कमी दूर हो जाती है. जो आपकी यौन समस्याओं में बेहद कारगर साबित होते हैं.
एक खबर के मुताबिक एक रिसर्च में पाया गया है कि अगर एक दिन में तीन लौंग खाते हैं तो इससे सेक्स सेक्स लाइफ बेहतर होती है. रिसर्च में यह भी बताया गया है कि लौंग सुबह-सुबह खाली पेट खानी चाहिए. लौंग के इस्तेमाल से स्पर्म काउंट में इज़ाफा होता है. लेकिन ख्याल रहे कि लौंग का ज्यादा इस्तेमाल आपकी अंदरूनी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. खास तौर पर गर्मी के मौसम में.
डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य बातों की बुनियाद पर लिखी गई हैं. लिहाज़ा किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.
ZEE SALAAM LIVE TV