Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam741901
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसीएम केजरीवाल ने बताई दिल्ली में कोरोना के मामलों में इज़ाफे की वजह

सीएम केजरीवाल ने बताई दिल्ली में कोरोना के मामलों में इज़ाफे की वजह

दिल्ली में ज्यादा टेस्टिंग से मरीजों की तादाद में इज़ाफा हो रहा है. डबल टेस्टिंग ही कोरोना मरीजों के ज्यादा नंबर की वजह है. 

सीएम केजरीवाल ने बताई दिल्ली में कोरोना के मामलों में इज़ाफे की वजह

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के लेकर दिल्ली के वज़ीरे आला अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली में हालात काबू हैं. कोरोना के मामलों में बेशक इज़ाफा हो रहा है लेकिन मौत शरह (मृत्यु दर) कम हो रही है. 

दिल्ली में ज्यादा टेस्टिंग से मरीजों की तादाद में इज़ाफा हो रहा है. डबल टेस्टिंग ही कोरोना मरीजों के ज्यादा नंबर की वजह है. कोरोना मुतास्सिरों के बढ़ते नंबर की ज्यादा फिक्र नहीं करनी चाहिए. गुज़िश्ता रोज़ यानी जुमा को दिल्ली में कोरोना के 2,914 केस पाए गए और लेकिन सिर्फ 13 लोगों की मौत हुई.

सीएम ने बताया कि दिल्ली हुकूमत बाज़ारों, हफ्तावारी बाज़ारों, मोहल्ला क्लिनिक समेत अलग-अलग जगहों पर टेस्टिंग कैंप लगा रही है. कोरोना काल में बेड्स की कमी नहीं होगी. अभी दिल्ली के अस्पतालों में करीब पांच हजार बेड्स पर मरीज़ हैं, जिसमें से 1,600 से लेकर 1,700 मरीज़ दूसरे सूबों के हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा लापरवाही बरतने वालों केजरीवाल ने नसीहत देते हुए कहा कि कुछ लोग कोरोना को लेकर लापरवाही करने लगे हैं. वो मास्क नहीं लगा रहे हैं और अलामत (लक्षण) होने पर टेस्ट भी नहीं करवा रहे हैं. ऐसे लोग खुद के साथ-साथ दूसरे लोगों की ज़िंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं. उन्हें टेस्टिंग ज़रूर करवानी चाहिए.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news