)
चंडीगढ़: पंजाब में 20 फरवरी को विधान सभा चुनाव है. इससे से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. रविवार को राहुल गांधी ने ऐलान किया कि चरणजीत सिंह चन्नी ही सीएम पद के उम्मीदवार होंगे. इसके बाद सीएम चन्नी ने ज़ी मीडिया से खास बात-चीत की है.
सिद्धू ने रेस नहीं लगाई
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि तीन नामों पर बात चल रही थी. इसमें सिद्धू, मैं और जाखड़ साहब शामिल थे. आखिर में मुझे चुना गया. मैंने और सिद्धू ने कोई रेस नहीं लगाई. हमने पार्टी का फैसला माना. CM चन्नी ने कहा कि सिद्धू के साथ रिश्ते जो स्टेज पर हैं वही पीछे हैं. मैं परसों सिद्धू के घर अमृतसर भी जा रहा हूं. हम इकट्ठे होकर पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे.
दो सीटों पर क्या बोले चन्नी?
CM चन्नी ने कहा कि मैं दोनों ही जगहों से बड़े मार्जिन से जीतूंगा. पूरा मालवा कांग्रेस के साथ होगा. आज हम सब गाड़ी में इकट्ठे बैठ कर गए हैं. पंजाब में स्टेबल सरकार लानी है. पंजाब को दिल्ली के मुख्यमंत्री के हाथ से बचाना है. दरअसल चन्नी चमकौर साहिब सीट और मालना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
कैप्टन पर क्या बोले?
CM चन्नी ने कहा कि कैप्टन साहब और कह भी क्या सकते हैं? जनता ने उन्हें रिजेक्ट किया है. मैं अरूसा आलम के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, कैप्टन मेरे बुजुर्ग हैं. मैं उनका ये चैप्टर नहीं खोलना चाहता.
Video: