केजरीवाल ने कहा,"मैं लोगों से गुज़ारिश करता हूं कि कोरोना वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी न फैलाएं. मैंने केंद्र सरकार से अपील की है कि सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाए."
Trending Photos
)
नई दिल्ली: दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली वासियों के लिए मुफ्त कोरोना वैक्सीन का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार अपने खर्चे पर दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लगवाएगी.
केजरीवाल ने कहा,"मैं लोगों से गुज़ारिश करता हूं कि कोरोना वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी न फैलाएं. मैंने केंद्र सरकार से अपील की है कि सभी को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाए." उन्होंने आगे कहा," अगर केंद्र सरकार ऐसा नहीं करती है तो दिल्ली वासियों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दिल्ली सरकार के ज़रिए मुहैया कराई जाएगी."
यह भी पढ़ें: हैरतअंगेज: सीने से बाहर धड़कता है इस लड़की दिल, देखिए तस्वीरें
इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने कोरोना वॉरियर डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद भी मुहैया कराई है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है. बता दें कि डॉक्टर हितेश का कोरोना के चलते हाल ही में निधन हो गया था.
यह भी देखें: एक्सीडेंट के बाद हवा में कई बार पलटी कार, खिलौनों की तरह बिखरे आदमी, देखिए VIDEO
सीएम ने कहा,"हमारे डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना के मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं. ऐसे ही हमारे वॉरियर डॉ हितेश गुप्ता जी का हाल ही में कोरोना के चलते निधन हो गया था. आज उनके परिवार से मिलकर 1 करोड़ रुपये की रकम दी, भविष्य में भी परिवार का ख्याल रखेंगे."
ZEE SALAAM LIVE TV