Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2711644
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमुसलमानों के वोट के लिए पुलिस को पिटवा रही है CM ममता, BJP के इस विधायक ने लगाया इल्जाम; जाने पूरा मामाल

मुसलमानों के वोट के लिए पुलिस को पिटवा रही है CM ममता, BJP के इस विधायक ने लगाया इल्जाम; जाने पूरा मामाल

Waqf Act News: पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय प्रोटेस्ट कर रहा है. इस बीच बीजेपी के एक विधायक ने CM ममता बनर्जी पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए कहा कि प्रोटेस्ट के दौरान हिंदुओं की दुकानों का लूटा जा रहा है, और हिंदुओं को मारा जा राहा है, और ममता बनर्जी कुछ नही कर रही है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें

मुसलमानों के वोट के लिए पुलिस को पिटवा रही है CM ममता, BJP के इस विधायक ने लगाया इल्जाम; जाने पूरा मामाल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि वह बंगाल में वक्फ संशोधन कानून लागू नहीं होने देगी. इसके बाद झारखंड के भाजपा विधायक सी.पी. सिंह ने CM ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ममता बनर्जी पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह मुसलमानों के वोट पाने के लिए सूबे की पुलिस को पिटवा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के हिंदू डरे हुए है. 

दरअसल, वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बंगाल में मुस्लिम समुदाय जमकर प्रोटेस्ट कर रहा है. बीजेपी विधायक सी.पी. सिंह के मुताबिक बंगाल में वक्फ कानून के विरोध के नाम पर हिंसा, आगजनी हो रही है. उन्होंने कहा कि यह सब ममता बनर्जी के संरक्षण में हो रहा है. उनके मुताबिक ममता बनर्जी हिंसा को रोकना नहीं चाहती है, और उनके आदेश की वजह से बंगाल की पुलिस प्रदर्शनकारियों से पिटने को मजबूर है. 
वक्फ कानून के बहाने बंगाल में मुसलमान कर रहे है हिंसा- सी.पी. सिंह

उन्होंने कहा कि CM ममता बनर्जी को मुसलमानों का वोट लेना है. इसलिए वह हिंदुओं को गाली देती है. उनके त्योहारों पर रोक लगाती है. उन्होंने कहा कि बंगाल के हालात खराब हो रहे हैं. सी.पी. रमन के मुताबिक बंगाल के सड़कों पर हजारों के तादाद में मसलमान उतर गए हैं, और पुलिस की पिटाई कर रहे हैं. उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर संगीन इल्जाम लगाते हुए कहा कि वह हिंदू दुकानों को लूट रहे हैं, और उनके गाड़ियों को आग लगा रहे हैं. 
वक्फ संशोधन कानून बंगाल में नहीं होगा लागू?

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बंगाल के मुसलमानों को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि राज्य सरकार उनके संपत्तियों की हिफ़ाज़त करेगी. उन्होंने कहा था कि वह बंगाल में वक्फ संशोधन कानून लागू नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि वह बंगाल को मजहब के अधार पर बटने नहीं देगी. 

TAGS

Trending news