Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह पर संजय भाटिया मुख्यमंत्री बन सकते हैं. भाजपा को 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है.
Trending Photos
)
Haryana News: हरियाणा में भाजपा और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि आज 1 बजे नई सरकार का गठन होगा. जराए बताते हैं कि भाजपा की नई सरकार में संजय भाटिया को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.
इसलिए दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से पहले ये सोची समझी रणनीति है. संजय भाटिया करनाल से सांसद हैं. खबर है कि भाजपा संजय भाटिया की जगह पर करनाल से मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है. खबर यह भी है कि भाजपा खट्टर को लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. बताया जा रहा है कि जेजेपी के 4-5 विधायक टूट कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.
जेजेपी से अलग होना चाहती थी भाजपा
हरियाणा में मंत्रीमंडल का सामूहिक इस्तीफा हो गया है. दोपर 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. जराए बताते हैं कि भाजपा काफी वक्त से जेजेपी से अलग होना चाहती थी, लेकिन इसके लिए दुष्यंत चौटाला तैयार नहीं थे. अमित शाह-जेपी नड्डा कह चुके थे कि राज्य में दसों सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी. बताया जाता है कि अगर भाजपा और जेजेपी साथ में चुनाव लड़ते तो उन्हें जाटों के वोट नहीं मिलते. ऐसे में भाजपा जेजेपी से अलग होना चाहती थी.
1 बजे लेंगे शपथ
खबर है कि जेजेपी से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा निर्दलीय के समर्थन से सरकार बनाएगी. 1 बजे बजे भाजपा के तमाम विधायक और निर्दलीय विधायक भी राजभवन पहुंचेंगे. इसके बाद यहां नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण होगा.
करनाल से चुनाव लड़ेंगे खट्टर
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उपमुख्यमंत्री वाली सारी सहूलियतें वापस ले ली जाएंगी. अगर मनोहर लाल खट्टर को दोबारा सभी विधायकों का समर्थन नहीं मिला तो उन्हें करनाल से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ाया जा सकता है.
भाजपा के पास बहुमत
हरियाणा विधानसभा में 90 सीटें हैं. भाजपा के पास 41 सीटें हैं. जेजेपी के 10 और कांग्रेस के 30 विधायक हैं. इसके अलावा यहां 7 निर्दलीय विधायक हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 48 है. 6 निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ हैं. हरियाणआ की लोकहित पार्टी भी भाजपा के साथ है. ऐसे में हरयाणा में दोबारा भाजपा की सरकार बन सकती है.