Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754677
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCM योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी,कहा-मुख्तार को जेल से रिहा करो, वरना हुकूमत मिटा देंगे

CM योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी,कहा-मुख्तार को जेल से रिहा करो, वरना हुकूमत मिटा देंगे

भेजे गए मेसेज में सीएम के लिए भद्दे अल्फाज़ का इस्तेमाल करते हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी को 24 घंटे के अंदर जेल से आजाद करने की बात कही गई थी.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने यग जानकारी दी है कि 9696755113 नंबर से किसी नामालूम बदमाश ने बुध को यूपी 112 सर्विस के व्हॉट्सऐप नम्बर पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे हैं. इस बात की जानकारी मिलने पर हज़रतगंज इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया.

भेजे गए मेसेज में सीएम के लिए भद्दे अल्फाज़ का इस्तेमाल करते हुए बाहुबली मुख्तार अंसारी को 24 घंटे के अंदर जेल से आजाद करने की बात कही गई थी. धमकी मिली थी कि अगर ऐसा न हुआ तो जुमा 25 सितंबर तक सरकार मिटा दी जाएगी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मुल्ज़िम का पता लगा कर उसकी लोकेशन ट्रैक कर ली गई है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Zee Salaam LIVE TV

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news