)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्विटर पर मदद की गुहार लगाने वाले एक ज़रूरतमंद की आवाज़ फिर से सुनी है. सीएम जुमा को एक तरफ मेरठ मंडल के तहत आने वाले जिलों में चल रहे तरक्कियाती कामों का जायज़ा लेने में मसरूफ थे, वहीं दूसरी जानिब उनकी नज़र अपने सोशल मीडिया हैंडल्स की जानिब भी थी.
सीएम योगी ट्विटर से पता चला कि आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) का एक रिसर्च स्टूडेंट आशीष कुमार दीक्षित ब्लड कैंसर (Blood Cancer) की बीमारी से जूझ रहे हैं. उन्होंने इंसानी पहल करते हुए आशीष के परिवार वालों से खुद राब्ता किया और स्टूडेंट्स के इलाज के लिए 10 लाख रुपए की मदद मुहैया कराई. साथ ही सीएम ने लखनऊ एसजी पीजीआई के डॉक्टारों को आशीष का हरसंभव बेहतर इलाज करने की हिदायात दी हैं.
आशीष दीक्षित की मदद के लिए आईआईटी रुड़की के स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था. इस कैंपेन की जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने स्टूडेंट के इलाज का खर्चा उठाने का फैसला किया. आशीष के वालिद अशोक दीक्षित लखीमपुर खीरी में मेहकमा जंगलात में काम करते हैं. वालिद के सरकारी सर्विस में होने और पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिलने के चलते आशीष को सरकारी इक्तेसादी मदद मिलने में अड़चन थी लेकिन सीएम योगी ने अपने खास हक का इस्तेमाल करते हुए स्टूडेंट की मदद की.
बता दें कि आशीष दीक्षित आईआईटी रुड़की के डिपार्टमेंट ऑफ मैथमैटिक्स में पीएचडी स्कॉलर हैं. वह पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. इसी साल उन्हें ब्लड कैंसर होने का पता चला. तब से उनका इलाज लखनऊ के एसजी पीजीआई में चल रहा है. शुरुआत में डॉक्टरों ने उनके इलाज में करीब 10 लाख रुपए का खर्च बताया था. लेकिन बाद में ब्लड क्लॉटिंग इत्यादि के कारण इलाज का खर्च बढ़कर करीब 22 लाख रुपए हो गया. आशीष के परिवार ने अपने बेटे के इलाज में अब तक आर्थिक अड़चन नहीं आने दी थी. लेकिन खर्च दोगुना हो जाने के कारण उन्हें आर्थिक मदद की दरकार थी. अब योगी सरकार ने दीक्षित परिवार को 10 लाख रुपए की मदद मुहैया कराई है.
Zee Salaam LIVE TV