)
पवन सिंह/लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर टीम 11 की मीटिंग में हिदायात दी हैं कि 1 लाख से ज्यादा मेडिकल स्क्रीनिंग टीम के कयाम की कार्यवाही को फौरी तौर पर हत्मी शक्ल दी जाए. सीएम योगी ने अफसरों से कहा कि कोविड-19 के फैलाव को रोकने में मेडिकल स्क्रीनिंग का काम बेहद ज़रूरी है. मेडिकल स्क्रीनिंग टीम को ट्रेनिंग देते हुए सभी ज़रूरी जानकारी मुहैया कराई जाएं.
बुध को हुई टीम 11 की मीटिंग में सीएम योगी ने कहा कि 11 ज़िलों में नोडल अफसरों के तौर पर तैनात इंतेज़ामियाई अफसरों और सीनियर मेडिकल माहिरीन के साथ हुकूमती सतह से मुसलसल बात-चीत रखी जाए. साथ ही स्पेशल सैक्रेटरी सतह के अफसरों को बांटे गए जिले के कोविड एवं नॉन कोविड अस्पतालों के इंतेज़ामात की मुस्तकिल मॉनिटरिंग करने की हिदायात दी गई हैं.
सीएम योगी ने कहा, ''अलामात वाले कोरोना मरीज़ों को कोविड हॉस्पिटल में ही रखा जाए. कोविड अस्पतालों में दाखइल मरीज़ों के परिवार वालों से बात-चीत रखते हुए उन्हें मरीज़ की सेहत की हर रोज़ जानकारी दी जाए. कोविड-19 के इलाज के काम में ‘108’, ‘102’, ALS और निजी अस्पतालों की एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जाए.''
देही और शहरी इलाकों में सेनिटाइजेशन का काम लगातार जारी रखें. कामगारों, मज़दूरों को मरकज़ व रियासती हुकूमत की स्कीमों के ज़रिए से रोज़गार मुहैया कराने की कार्रवाई मुसलसल जारी रखी जाए. 25 करोड़ पोधे लगाए जाने के लिए हिकमते अमली तैयार करते हुए मकामात की निशांदही कर ली जाए.
Zee Salaam Live TV