Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2700005
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंईद से पहले मेरठ प्रशासन से इस मुस्लिम कॉमेडियन ने की खास अपील; दे डाली ये नसीहत

ईद से पहले मेरठ प्रशासन से इस मुस्लिम कॉमेडियन ने की खास अपील; दे डाली ये नसीहत

Eid News: मेरठ प्रशासन ने ईद के मौके पर सड़क पर नमाज न पढ़ने का आदेश दिया है, और कार्रवाई करने की बात कही है. इस पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अधिकारियों से अपने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है, और ईद के दिन सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत देने की मांग की है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

ईद से पहले मेरठ प्रशासन से इस मुस्लिम कॉमेडियन ने की खास अपील; दे डाली ये नसीहत

Eid News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पुलिस अधिकारी ने ईद के मौके पर सड़कों पर नमाज पढ़ने से मना किया था, और कहा था कि अगर कोई सड़क पर नमाज पढ़ेगा, तो उसका पासपोर्ट और लाइसेंस जब्त कर लिए जाएंगे. इस बयान के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने एक बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा है कि ईबादत करना सब का मौलिक अधिकार है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वह अपने आदेश पर एक बार फिर से विचार करें, और ईद की नमाज सड़क पर आदा करने की इजाज़त दी जाए.

दरअसल, ईद की नमाज को लेकर मेरठ प्रशासन ने एक विवादित बयान दिया था. इस बयान के बाद खूब हंगामा हुआ था. अब स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने कहा है कि ईद के मौके पर प्रशासन को विवादित बयान नहीं देना चाहिए.   उन्होंने ईद के दिन सड़क पर नमाज पढ़ने के समर्थन में कई दलील भी दिए हैं. उन्होंने कहा है कि जुल्म की हर बात लिखी जाएगी, और जो आज हो रहा है, वह भी लिखा जाएगा.

मुनव्वर फारुकी ने ईद से पहले एक वीडियो जारी कर के कहा कि वह कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं कर रहे है, वह सिर्फ अपना विचार रख रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में त्योहार सड़क पर ही मनाई जाती है, उन्होंने कई हिंदू त्योहारों का जिक्र किया, और कहा कि वह सभी त्योहार भी सड़क पर ही होता है.उन्हों मेरठ प्रशासन से अपील की है कि वह अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करें, और सभी को ईद के दिन सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाज़त दी जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने मुसलमाों से अपील की है कि अगर इजाज़त मिले तो वह सड़कों पर नमाज पढ़ले, वरना कहीं और नमाज पढ़ें. उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि ईद की नमाज के बाद दुआ करना की मुल्क की हालीत सही हो. 

TAGS

Trending news