)
नई दिल्ली: लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी फौजियों के साथ लोहा लेते हुए शहीद होने वाले कर्नल संतोष बाबू को आज महावीर चक्र के एज़ाज़ से नवाज़ा गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद कर्नल संतोष बाबू की मां और पत्नी को पुरस्कार दिया. वहीं, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को भी वीर चक्र से सम्मानि किया गया.
कालिबे जिक्र है कि कर्नल संतोष बाबू ने चीनी सैनिकों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी थी. 15 जून को चीनी सैनिकों के घुसपैठ को रोकने में हुई झड़प के दौरान सेना के 20 भीरतीय जवान शहीद हो गए थे.
वहीं, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक आर चौधरी, नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को आज परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया. वहीं, सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही ने उत्तम युद्ध सेवा मेडल हासिल किया.
याद रहे कि इसी साल यौमे जम्हूरिया के मौके पर कर्नल संतोष बाबू के अलावा ऑपरेशन स्नो-लैपर्ड के लिए गलवान घाटी में अदम्य साहस और बहादुरी के लिए पांच दूसरे सैनिकों को वीर चक्र दिए जाने का ऐलान का किया गया था.
Zee Salaam Live TV: