Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3084236
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंCommunal Tension: उज्जैन में हिन्दू संगठन के सदस्य से झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा; 20 लोग हिरासत में

Communal Tension: उज्जैन में हिन्दू संगठन के सदस्य से झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा; 20 लोग हिरासत में

Communal Violence in Ujjain Tarana: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार की रात और फिर शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद तोड़फोड़ और आगज़नी की गई. प्रशासन ने शान्ति बहाल करने के लिए इलाके में  धारा 144 लगा दिया है, और 300 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किया है. लोगों से अफवाहों से बचने और शान्ति की अपील की गई है. 

Communal Tension: उज्जैन में हिन्दू संगठन के सदस्य से झगड़े के बाद सांप्रदायिक हिंसा; 20 लोग हिरासत में

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार की रात एक मामूली विवाद पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने कथित तौर पर दो लोगों की पिटाई कर दी, जिसमें एक शख्स विश्व हिंदू परिषद का पदाधिकारी बताया जा रहा है. इस विवाद के बाद इलाके में भरी तनाव पैदा हो गया. शुक्रवार को तनाव उस वक़्त और बढ़ गया जब दोनों समुदायों के लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की.इसके बाद इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा. इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह घटना उज्जैन जिले से 40 किलोमीटर दूर तराना तहसील में हुई थी, जिसकी वजह से पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया.  अलग-अलग इलाकों में तोड़फोड़, मारपीट व आगजनी की घटनाएं सामने आई. 

शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने  पुलिस थाना परिसर में स्थित मंदिर पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया व आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. दोपहर में बस स्टैंड के नजदीक खड़ी एक बस को कुछ लोगो ने आग के हवाले कर दिया. यह बस भी मुस्लिम समाज के व्यक्ति की बताई जा रही है. इसके बाद दिन में एक बार फिर हिंसा भड़क गई. इस दौरान घरों,खिड़की -दरवाजों,घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस वाहन सड़कों पर गश्त कर रहे हैं, और लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है.पुलिस टीमें दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से बैठकें कर रही हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है. 

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग अफवाहें फैलाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की गई है. 

हमारी सरकार शांति भंग करने वालों से निपटने में सक्षम है: मुख्यमंत्री मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो समुदायों के बीच हुई झड़प पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. उनकी सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है. जहां भी व्यवस्था में खामियां हैं, हम कड़ा रुख अपनाते हैं. हम राज्य की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से निपटने में सक्षम हैं.
 

इसे भी पढ़ें: Basant festival: नफरत की आंधी में मोहब्बत के दीये की रौशनी के मानिंद है दरगाहों और मजारों में बसंत का जश्न

 

 

TAGS

Trending news