Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam765204
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंहिंदू-मुस्लिम विवाद के बाद कंपनी को हटाना पड़ा Tanishq ऐड, जानिए पूरा मामला

हिंदू-मुस्लिम विवाद के बाद कंपनी को हटाना पड़ा Tanishq ऐड, जानिए पूरा मामला

तनिष्क ज्वेलरी के ऐड आने के बाद से सोशल मीडिया पर कंपनी का बायकॉट(बहिष्कार) ट्रेंड करने के बाद कंपनी ने अपना विज्ञापन हटा लिया है.

twitter images
twitter images

नई दिल्लीः पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर #boycott_Tanishq ट्रेंड करने के बाद कम्पनी ने अपने विज्ञापन को ही हटा लिया है. दरअसल, कम्पनी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता को दर्शाता एक विज्ञापन बनाया था. जिसके बाद ट्वीटर यूजर्स ने ए़ड को हिंदू-मुस्लिम धर्म और लव जिहाद संबधित बता दिया था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर विज्ञापन को हटाने के लिए कई लोगों ने #boycott_Tanishq को ट्रेंड करवा दिया था. 

ये भी पढ़ेंः- अब किसी और सलीके से सताए दुनिया...जी बदलने लगा असबाब-ए-परेशानी से

हिंदू-मुस्लिम एकता को दर्शाता है विज्ञापन
तनिष्क के एक मिनट से भी छोटे विज्ञापन में एक हिंदू दुल्हन अपनी मुस्लिम सास के साथ गोद भराई के लिए जाती दिखाई दे रही है. जिसके सामने आने के बाद से ट्वीटर पर इसे हटाने की मांग तेज हो गई थी. जिसके बाद कंपनी की शेयर मार्केट में गिरावट भी दर्ज की गई थी, और आज मंगलवार सुबह कंपनी ने उस विज्ञापन को हटा लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

चेतन भगत और शशि थरूर समर्थन में 
कम्पनी को बायकॉट (विज्ञापन हटाने के लिए) करने की बाते जैसे ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी, शशि थरूर ने कम्पनी के बचाव में आते हुए कहा कि जो भी लोग इस भारतीय एकता को दर्शाते विज्ञापन का विरोध कर रहे है, उन्हें हिंदुस्तान को बायकॉट कर देना चाहिए. तो वहीं चेतन भगत ने कहा कि कंपनी को अपने विज्ञापन दिखाने के फैसले पर बने रहना चाहिए और अपनी कलात्मकता को दुनिया के सामने पेश करना चाहिए.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news