)
नई दिल्ली: मुहाजिर मज़दूरों की घर वापसी को लेकर बसों के इंतज़ाम पर कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) के बीच चल रही सियासी जंग में नया मोड़ आ गया है. रायबरेली से कांग्रेस MLA अदिति सिंह (Aditi Singh) ने इस पूरे मामले पर अपनी ही पार्टी की सख्त तनकीद की है. गांधी परिवार की करीबी मानी जाने वालीं MLA अदिति सिंह ने कहा कि ये बेरहम मज़ाक है.
अदिति सिंह ने एक ट्वीट में लिखा- 'मुसीबत के वक्त ऐसी सियासत की क्या ज़रूरत, एक हज़ार बसों की फहरिस्त भेजी. उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्ज़ीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 आटो रिक्शा व एबुंलेंस जैसी गाड़ियां, 68 गाड़ियां बिना कागज़ात की, ये कैसा बेरहम मज़ाक है. अगर बसें थीं तो राजस्थान,पंजाब, महाराष्ट्र में क्यों नहीं लगाई.'
कोटा में जब UP के हजारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये तथाकथित बसें, तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए,बार्डर तक ना छोड़ पाई,तब श्री @myogiadityanath जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।
— Aditi Singh (@AditiSinghINC) May 20, 2020
कांग्रेस MLA अदिति सिंह ने सीएम योगी (CM Yogi) की तारीफ करते हुए लिखा- 'कोटा में जब यूपी के हज़ारों बच्चे फंसे थे तब कहां थीं ये नाम निहाद बसें, तब कांग्रेस हुकूमत इन बच्चों को घर तक की तो छोड़िए, बार्डर तक ना छोड़ पाई, तब श्री योगी आदित्यनाथ जी ने रातों रात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया, खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी.'
Zee Salaam Live TV