Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2160988
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकर्नाटक में कांग्रेस को हो रही मुश्किल; लोकसभा चुनाव के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार!

कर्नाटक में कांग्रेस को हो रही मुश्किल; लोकसभा चुनाव के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार!

Congress have Not Candidates: कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यहां कांग्रेस को वह उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं जो चुनावों में जीत दिला सकें.

कर्नाटक में कांग्रेस को हो रही मुश्किल; लोकसभा चुनाव के लिए नहीं मिल रहे उम्मीदवार!

Congress have Not Candidates: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है. अगले महीने यहां लोकसभा चुनाव होंगे. इससे पहले यहां कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल पैदा हो गई है. कर्नाटक में कुछ मंत्री और विधायक लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस को ऐसे उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं जो लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सकें. कांग्रेस को सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा किए 10 दिन बीत गए हैं लेकिन बाकी की 21 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है.

8 मार्च को जारी हुई पहली लिस्ट
कांग्रेस ने आठ मार्च को जारी अपनी पहली सूची में किसी भी मंत्री या विधायक को उम्मीदवार नहीं बनाया था. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व कुछ मंत्रियों और विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि उन्हें कई निर्वाचन क्षेत्रों में जीतने योग्य उम्मीदवारों को चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सीनियर कांग्रेस नेता और गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने हाल में कहा था कि पार्टी में सात से आठ मंत्रियों को प्रत्याशी बनाने पर चर्चा की जा रही है. कुछ मंत्री खुद चुनाव लड़ने के बजाय अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ाने पर जोर दे रहे हैं और सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व उनके परिजनों को प्रत्याशी बनाने से जनता के बीच जाने वाले संदेश को लेकर चिंतित दिखायी दे रहा है.

19 मार्च को उम्मीदवारों का ऐलान
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों या उनके परिवार के सदस्यों को प्रत्याशी बनाने के मुद्दे पर फैसला अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीनियर नेता व सांसद राहुल गांधी समेत पार्टी नेतृत्व को लेना है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम मरहले में है. उन्होंने कहा, "19 मार्च को उम्मीदवारों पर निर्णय लेने के लिए हमारी बैठक है. 19 मार्च की रात या 20 मार्च की सुबह तक हमारे सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी."

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्रियों ने जताई अनिच्छा
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस कैबिनेट मंत्रियों एच सी महादेवप्पा को चामराजनगर, के एच मुनियप्पा को कोलार, बी. नागेंद्र को बेल्लारी, सतीश जारकीहोली को बेलगाम, ईश्वर खांद्रे को बिदर और कृष्णा बायरे गौड़ा को बेंगलुरु उत्तर से उम्मीदवार बनाना चाहती है. इनमें से लगभग सभी मंत्रियों ने चुनाव लड़ने में अनिच्छा जताई है और कुछ ने अपने परिवार के सदस्यों के नामों का सुझाव देते हुए आश्वासन दिया है कि वे उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news