Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1110319
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकांग्रेस के एक बड़े मुस्लिम नेता के भतीजे ने थामा BJP का दामन; कांग्रेस के लिए कही ये बड़ी बात

कांग्रेस के एक बड़े मुस्लिम नेता के भतीजे ने थामा BJP का दामन; कांग्रेस के लिए कही ये बड़ी बात

Ghulam Nabi Azad nephew Mubashir Azad Joins BJP: मुबश्शिर ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की योजना को लेकर अपने चाचा के साथ चर्चा नहीं की. अप्रैल 2009 में आजाद के भाई गुलाम अली भी भाजपा में शामिल हो गए थे. 

मुबश्शिर आजाद
मुबश्शिर आजाद

जम्मूः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के भतीजे मुबश्शिर आजाद ने इतवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Mubashir Azad JOins BJP) दामन थाम लिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्यों से मुतासिर हैं. गुलाम नबी आजाद के सबसे छोटे भाई लियाकत अली के बेटे मुबश्शिर आजाद ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनके चाचा का ’अपमान’ किया, जिससे उन्हें दुख हुआ और उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है. हालांकि, मुबश्शिर ने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने की योजना को लेकर अपने चाचा के साथ चर्चा नहीं की. अप्रैल 2009 में आजाद के भाई गुलाम अली भी भाजपा में शामिल हो गए थे. 
गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन असंतुष्ट नेताओं के समूह में शामिल थे, जिसने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधारों की मांग की थी. 

भाजपा ने पार्टी में किया स्वागत 
मुबश्शिर आजाद और उनके समर्थकों का भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना और पूर्व विधायक दलीप सिंह परिहार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया है. रैना ने इन लोगों के भाजपा में शामिल होने को एक ’निर्णायक मोड़’ बताया, जो चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के युवा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में शामिल होने की राह हमवार करेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों के राजनीतिक नेताओं, हिंदू, मुस्लिम, गुर्जर, बकरवाल और पहाड़ी सभी समुदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपने साथ लाकर तेजी से आगे बढ़ रही है.

कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद की उपेक्षा की 
मुबश्शिर आजाद ने कहा कि (कांग्रेस) पार्टी अंदरूनी कलह में उलझी हुई है... जबकि मोदी के नेतृत्व में जमीन पर लोगों के कल्याण का काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी के करिश्माई नेताओं में शुमार पूर्व मुख्यमंत्री (गुलाम नबी) आजाद के साथ जिस तरह का व्यवहार किया, उससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंची है. मुबश्शिर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam Live Tv

TAGS

Trending news