Husain Dalwai on Yogi Government: वक्फ संशोधन विधेयक पर भी दलवई ने पीएम से फौरन रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि कई प्रकार के ट्रस्ट चलते हैं, लेकिन सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ क्यों विरोध किया जा रहा है?
Trending Photos
)
Husain Dalwai on Yogi Government: महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में जुमे की नमाज सड़क पर न पढ़ने के आदेश पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे सिर्फ मुसलमानों को निशाना बनाने की कोशिश करार दिया. हुसैन दलवई ने कहा, "क्या सिर्फ नमाज ही सड़क पर होती है? महाकुंभ हुआ तो एक महीने से ज्यादा सड़कें बंद थीं, क्या हमने उसका विरोध किया?"
उन्होंने कहा कि हर त्योहार में लोग सड़क पर होते हैं, और नवरात्र भी आने वाली है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह "सिर्फ मुसलमानों को टारगेट करने की कोशिश" है, जो गलत है. मस्जिदों में जगह की कमी की वजह से लोग सड़क पर नमाज पढ़ते हैं, और इस पर विरोध करना गलत है. उन्होंने कहा कि यह नफरत की सोच आरएसएस ने फैलाई है.
पीएम और सीएम पर बोला हमला
कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की कि वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कहें कि वे मुसलमानों के त्योहारों में दखल न दें. उत्तर प्रदेश सरकार सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है. उन्होंने महाराष्ट्र में बुलडोजर कार्रवाई के संदर्भ में कहा कि अब उत्तर प्रदेश की राजनीति महाराष्ट्र में भी आ रही है, और "यह बहुत गलत है.
80 फीसद लोग खाते हैं मटन- कांग्रेस नेता
इसके अलावा, वाराणसी नगर निगम द्वारा जारी किए गए फरमान पर हुसैन दलवई ने कहा, "यह दादागिरी है. क्या भारत में सिर्फ मुसलमान ही मटन खाते हैं?" उन्होंने कहा कि देश में 80 फीसद लोग मटन खाते हैं और इस प्रकार के फैसले करने की कोई जरूरत नहीं है. जहां नवरात्र का उत्सव है, वहां मटन की दुकानें बंद रखना समझ आता है, लेकिन पूरे दिन मटन की दुकानों को बंद रखना ठीक नहीं है.
बिल पर रोक लगाने की मांग
वक्फ संशोधन विधेयक पर भी दलवई ने पीएम से फौरन रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि कई प्रकार के ट्रस्ट चलते हैं, लेकिन सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ क्यों विरोध किया जा रहा है? मुसलमानों ने बड़े पैमाने पर पैसा और जमीन दान की है ताकि महिलाओं और बच्चों की मदद की जा सके.