Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam746830
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकांग्रेस लीडर ने सिंधिया को बताया खराब सोयाबीन, कहा- आखिरी वक्त में फसल धोखा दे गई

कांग्रेस लीडर ने सिंधिया को बताया खराब सोयाबीन, कहा- आखिरी वक्त में फसल धोखा दे गई

साबिक वज़ीर और कांग्रेस MLA जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का मवाज़ना (तुलना) सोयाबीन की खराब फसल से कर दिया है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

आगर-मालवा: मध्य प्रदेश में होने वाले ज़िमनी इंतेखाबात से पहले चुनावी इल्ज़ाम बाज़ी का दौर तेज़ होता जा रहा है. इस वक्त एमपी कांग्रेस के निशाने पर भाजपा राज्यसभा एमपी ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके हिमायती हैं. कांग्रेस लगातार सिंधिया और उनके हिमायतियों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. इस बीच साबिक वज़ीर जयवर्धन सिंह ने सिंधिया को खराब सोयाबीन तक बता दिया.

साबिक वज़ीर और कांग्रेस MLA जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का मवाज़ना (तुलना) सोयाबीन की खराब फसल से कर दिया है. जयवर्धन सिंह ने कहा कि "सोयाबीन की फसल भी सिंधिया जी जैसी हो गई है, नखरे बहुत किये नाटक बहुत किये, लेकिन आखिरी वक्त में धोखा दे गई." इस दौरान उन्होंने शिवराज हुकूमत पर भी जमकर निशाना साधा है.

सिंधिया लगातार ग्वालियर-चंबल संभाग में अवामी जलसे कर रहे हैं, हालांकि अभी ज़िमनी इंतेखाबात को लेकर कोई ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ. सिंधिया ने कमलनाथ पर निशाना साधा कि उन्होंने इस हल्के के लोगों की अनदेखी की. इलाके की अवाम और विधायकों को मिलने का वक्त नहीं देते थे. तरक्कियाती काम के नाम पर सिर्फ घोटाला किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news