Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam811578
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकांग्रेस के वरिष्ठ नेता Motilal Vora का निधन, कल ही था जन्मदिन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Motilal Vora का निधन, कल ही था जन्मदिन

बताया जा रहा है कि खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मोतालाल वोरा (Motilal Vora) का इंतेकाल हो गया है. वो 92 बरस के थे और कल यानी 20 दिसंबर को ही उनका 93वां जन्मदिन था. बताया जा रहा है कि खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा को कल रात एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था.

यह भी पढ़ें: BJP सांसद की पत्नी सुजाता मंडल ने थामा ममता का हाथ, पति भेजेंगे तलाक का नोटिस

मोतीलाल वोरा 13 मार्च 1985 से  लेकर 13 फरवरी 1988 तक और 25 जनवरी 1989 से लेकर 9 दिसंबर 1989 तक दो बार मध्य प्रदेश के चीफ मिनिस्टर रहे. इसके अलावा 2000 से 2018 तक (18 साल) कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: गुमटी से उठ शानदार रेस्टोरेंट बना दिल्ली वाले "बाबा का ढाबा", देखिए कायाकल्प की तस्वीरें

उनके इंतेकाल पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधई ने ट्वीट कर कहा,"वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और बहुत बेहतरीन इंसान थे. हम उन्हें बहुत याद करेंगे.उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरा प्यार और संवेदना."

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का दावा- बंगाल में 10 सीट भी नहीं जीतेगी भाजपा, नहीं तो छोड़ दूंगा पेशा

मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1928 को राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था लेकिन वो बुनियादी तौर पर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. कई वर्षों तक पत्रकारिता करने के बाद वे 1968 में सियासत में दाखिल हुए थे.

इस क्रिकेटर के साथ पार्टी कर रही हैं मोहम्मद शमी की पत्नी Hasin Jahan, देखिए तस्वीरें

अपनी सियासी ज़िंदगी में उन्होंने कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी. इस बीच एक ऐसा वक्त भी आया जब मोतीलाल वोरा को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news