Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam749288
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसुरजेवाला ने किया काबिले ऐतराज़ ट्वीट, कहा- अबकी बार-बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार

सुरजेवाला ने किया काबिले ऐतराज़ ट्वीट, कहा- अबकी बार-बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार

कांग्रेस लीडर रणदीप सुरजेवाला ने तमाम हदें पार करते हुए हुकूमत चलाने को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ काबिले एतराज़ तबसिरा किया है

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी का आज यौमे 70वां यौमे पैदाइश है. इसम मौके पर एक तरफ जहां हिंदुस्तान समेत दुनिया भर की अज़ीम शख्सियतें पीएम को मुबारकबाद पेश कर रही हैं वहीं दूसरी जानिब कांग्रेस वज़ीरे आज़म पर उल्टी सीधे तबसिरे कर रहे हैं. कांग्रेस लीडर रणदीप सुरजेवाला ने तमाम हदें पार करते हुए हुकूमत चलाने को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ काबिले एतराज़ तबसिरा किया है.

सुरजेवाला ने कहा, 'किसान की आमदनी दुगनी होने बारे - पता नहीं. किसान की आमदनी कब तक दोगनी होगी - पता नहीं. कोरोना से काश्तकार (कृषक) आमदनी पर क्या असर - पता नहीं. कितने मुहाजिर मज़दूर मरे - पता नहीं. ये हैं मोदी हुकूमत के पार्लियामेंट में जबाब. इसीलिए तो मुल्क कैसे चलाते हैं- इन्हें पता नहीं. अबकी बार-बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार.' 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के ज़रिए पीएम मोदी को लेकर इस तरह के तबसिरा किया गया हो. कांग्रेस लीडर अर्जुन मोडवाडिया ने इससे पहले पीएम मोदी की तुलना बंदर से की थी. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news