)
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कोराबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को लेकर एक बार फिर सियासत तेज़ हो गई है. नीरव मोदी के खिलाफ हवालगी के मामले में लंदन की एक अदालत में चल रही समाअत में नीरव मोदी की हिमायत में साबिक जज और कांग्रेस पार्टी के लीडर के ज़रिए गवाही देने का मामला सामने आया है. जिसके बाद मरकज़ी वज़ीर रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पार्टी पर भगौड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की मदद करने का इल्ज़ाम लगाया है.
मरकज़ी वज़ीर रविशंकर प्रसाद ने एक तस्वीर भी दिखाई है जिसमें कांग्रेस के साबिक सदर राहुल गांधी समेत कुछ दीगर कांग्रेसी लीडर नीरव मोदी के साथ है. रविशंकर प्रसाद ने बताया कि खुद राहुल गांधी 2013 में नीरव मोदी के एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे और अब रिटायर्ड जस्टिस अभय थिप्से भी नीरव मोदी की हिमायत में आ गए हैं. वो भी कांग्रेस पार्टी के मेंबर हैं. इसी बुनियाद पर ये नतीजा निकलता है कि कांग्रेस पार्टी बार-बार नीरव मोदी को बचाने की कोशिश कर रही है.
Ex Judge Abhay Thipsay, who appeared as expert witness in Nirav Modi case, had joined Congress Party after retirement in presence of Rahul Gandhi & Ashok Gehlot. Supreme Court had transferred him from Mumbai to Allahabad just 10 months before retirement on administrative grounds. pic.twitter.com/83tWa0mcu8
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) May 14, 2020
बता दें कि 2018 में कांग्रेस मे शामिल हुए मुंबई और इलाहाबाद हाई कोर्ट के साबिक जज अभय थिप्से ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए गवाही देते हुए लंदन की अदालत को बताया था कि मरकज़ी जांच एजेंसी सीबीआई (Central Bureau of Investigation) के नीरव पर लगाए गए इल्ज़ाम हिंदुस्तानी कानून के तहत नहीं टिक पाएंगे.
Zee Salaam Live TV