Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2775753
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंAligarh Mob Lynching के पीड़ितों से मुस्लिम सांसद ने की मुलाकात, कहा- बंद करो...

Aligarh Mob Lynching के पीड़ितों से मुस्लिम सांसद ने की मुलाकात, कहा- बंद करो...

Imran Masood on Aligarh Mob Lynching: अलीगढ़ में चार मीट व्यापारियों की पिटाई के बाद सियासत गरमा गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पीड़ितों से मुलाकात की और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला.

Aligarh Mob Lynching के पीड़ितों से मुस्लिम सांसद ने की मुलाकात, कहा- बंद करो...

Imran Masood on Aligarh Mob Lynching: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिंदू संगठन के लोगों ने चार मीट व्यापारियों की मॉब लिंचिंग की कोशिश की. इस घटना में चारों व्यापारी बुरी तरह घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चारों का इलाज चल रहा है. तीन व्यापारियों की हालत धीरे-धीरे ठीक हो रही है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है. इस बीच, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद चार मीट सप्लायरों से अस्पातल में मुलाकात की है. इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि जिस तरह से चार मुस्लिम मीट सप्लायरों की पिटाई की गई, उससे पता चलता है कि गुंडों ने कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया है. हम मांग करते हैं कि इस घटना में एनएसए लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

इमरान मसूद ने कहा कि अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री रशीद के साथ मीट ले जा रहे चार मीट सप्लायरों के साथ भीड़ में पुलिस की गाड़ी से निकाल कर जिस प्रकार से मारपीट की गई है. गुंडो ने एक तरीके से कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है. एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस कानून व्यवस्था का दावा करते हैं. वही भीड़ द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देकर उनकी कानून व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है.

'मीट फैक्ट्रियों को किया जाए बंद'
उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ फैक्ट्री में मीट काटा जा रहा है और दूसरी तरफ मारपीट और लूटपाट की ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. हमारा मानना ​​है कि इसके बजाय मीट फैक्ट्रियों को बंद कर देना चाहिए. तब ऐसी घटनाएं नहीं होंगी. अलीगढ़ में जिस तरह से पुलिस ने मेहनत करके चार लोगों की जान बचाई, पीड़ित परिवार उनका ऋणी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

'आरोपियों पर लगाया जाए NSA'
इमरान मसूद ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि हमारी मांग है कि इस घटना के सभी आरोपियों को एनएसए के तहत जेल भेजा जाए. कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और अलीगढ़ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी.

TAGS

Trending news