Waqf Bill Update: वक्फ संशोधन बिल पर संसद भवन में सरकार और विपक्षी दलों के बीच बहस चल रही है. इस बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक अनोखे अंदाज में इस बिल का विरोध किया है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Waqf Bill Update: बीजेपी सरकार ने वक्फ संशोधन बिल को बुधवार 4 अप्रैल यानी आज संसद भवन में पेश किया है. इस बिल पर संयुक्त संसदीय समिति ने रिव्यू कर के 14 बदलाव करने की सिफारिस की थी. आज इस बिल पर संसद में चर्चा हो रही है. इस बीच सदन के गेट पर एक अनोखे अंदाज में कांग्रेस पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने वक्फ बिल के खिलाफ विरोध जाहिर किया है. उन्होंने काले कपड़े पहन कर और हाथ में बैनर लेकर इस बिल के खिलाफ विरोध जाहिर किया है.
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने हाथों में बैनर लेकर खड़े थे, जिस पर लिखा था रिजेक्ट वक्फ बिल. उन्होंने अपने सर पर एक काली पट्टी भी बांधी थी. वहीं, सरका और एनडीए के सहयोगी दलों का कहना है कि विपक्ष इस बिल के बहाने राजनीति कर रही है, और मुसलमानों को डरा रही है.
#RejectWaqfBill pic.twitter.com/01zLQFHZE5
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) April 2, 2025
कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने वक्फ बिल के जरिए वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों को शामिल करने के प्रावधान के खिलाफ कहा कि वे राम के वंशज है, क्या उन्हें मंदिर ट्रस्ट में शामिल किया जाएगा. कुछ रोज पहले आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजश्वी यादव ने इस बिल को मुस्लिम समाज के खिलाफ बताया था, और कहा था कि आज इस बिल के जरिए मुसलमानों के अधिकरों पर हमला किया गया है, आगे ईसाई मजहब पर हमला किया जाएगा.
वहीं, इस बिल के समर्थन में जेपीसी के सदर जगंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष मुसलमानों को वोट बैंक समझती है, उन्होंने कहा कि जेपीसी ने वक्फ संशोधन बिल का गंभीरता से अवलोकन कर के बिल में 14 संशोधन करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि इस बिल पर समिति ने लगभग 914 पेज की रिपोर्ट पेश किया था. वहीं, बीजेपी नेता और सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि इस बिल को और दूसरे बिल की तरह सरकार संशद के पटल पर ला रही.