)
गाजियाबाद: कांग्रेस के तेज़-तर्रार तरजुमान राजीव त्यागी का इंतेकाल हो गया है. बताया जा रहा है कि राजीव त्यागी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
राजीव त्यागी आज शाम 5 बजे एक निजी चैनल पर चल रही डिबेट में बैठे हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन में कौशाम्बी के यशोदा अस्तपाल लाना पड़ा.
टीवी चैनलों पर डिबेट के दौरान असरदार तरीके से पार्टी का फरीक रखने वाले राजीव त्यागी सोशल मीडिया पर भी अपने ट्वीट्स के लिए चर्चा में रहते थे.
Zee Salaam LIVE TV